No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली विकास प्राधिकरण का अभियान तेज: छह माह में 140 शमन मानचित्र स्वीकृत, लोगों को मिली बड़ी राहत।

No Slide Found In Slider.

बरेली विकास प्राधिकरण का अभियान तेज: छह माह में 140 शमन मानचित्र स्वीकृत, लोगों को मिली बड़ी राहत।

रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल, बरेली / LIVE BHARAT TV

बरेली। अवैध निर्माणों और अनियमित भवनों को वैधानिक रूप से नियमित कराने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। प्राधिकरण ने पिछले छह माह के दौरान करीब 140 शमन मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान कर बड़ी संख्या में भवन स्वामियों को राहत दी है।
बीडीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आमजन को भवन संबंधी नियमों और शमन प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न कॉलोनियों में विशेष कैंप भी लगाए गए। इनमें प्रमुख रूप से कैंफर स्टेट कॉलोनी, लोहिया बिहार कॉलोनी और फूल नारायण कॉलोनी शामिल रहीं। कैंपों में नागरिकों को मौके पर ही आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि कैंपों में प्राप्त आवेदनों के साथ जरूरी अभिलेखों की मौके पर जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस पहल का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिला और उनके भवनों को नियमानुसार नियमित कराने की प्रक्रिया आसान हुई।
बीडीए अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माणों पर नियंत्रण और भवनों को वैधानिक रूप देने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं तथा शमन योजना का लाभ उठाकर अपने भवनों को नियमों के अनुरूप नियमित कराएं।
इसी क्रम में बुधवार, 21 मई 2026 को बीडीए सचिव द्वारा 15 शमन मानचित्रों का वितरण भी किया गया। प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button