No Slide Found In Slider.
बरेली

सर्जन हॉस्पिटल के पास बन रही अवैध दुकानों को किया सील, मचा हड़कंप

No Slide Found In Slider.

फतेहगंज पश्चिमी में बीडीए की बड़ी कार्रवाई
सर्जन हॉस्पिटल के पास बन रही अवैध दुकानों को किया सील, मचा हड़कंप
रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल | LIVE BHARAT TV
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बन रही अवैध दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बीडीए अधिकारियों के अनुसार ग्राम चितौली में सर्जन हॉस्पिटल के निकट श्री शिव अवतार शर्मा द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
प्राधिकरण ने बताया कि उक्त निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति और बिना अनुमति के कराया जा रहा था, जो उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 का उल्लंघन है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए निर्माण को सीलबंद किया गया।
यह कार्रवाई सहायक अभियंता श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। मौके पर अवर अभियंता श्री संदीप कुमार, श्री अजीत कुमार साहनी समेत प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी
बीडीए ने साफ चेतावनी दी है कि विकास क्षेत्र में बिना अनुमति कराए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलबंदी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संपत्ति खरीदने वालों को भी अलर्ट
बरेली विकास प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमीन, दुकान या मकान खरीदने से पहले संबंधित मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति से जुड़े दस्तावेज अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button