No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में गोतस्करों पर पुलिस का शिकंजा: मुठभेड़ में ‘इकराम उर्फ हड्डी’ घायल, बोला- मुकदमों और वकीलों के खर्च ने बना दिया तस्कर

बरेली में गोवंशीय पशुओं के अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

इसी क्रम में थाना Kyoladia पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान इकराम उर्फ हड्डी निवासी मोहल्ला हजियापुर थाना बारादरी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ बरेली और शाहजहांपुर में कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
जंगल में गोवंशीय पशुओं के कटान की तैयारी, पुलिस ने घेरा
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना क्योलड़िया पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना हाफिजगंज और क्योलड़िया बॉर्डर स्थित कैलाश नदी पुल के पास घने जंगल में कुछ बदमाश आवारा गोवंशीय पशुओं के वध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल में घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस को देखते ही बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी इकराम उर्फ हड्डी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
“मुकदमों और वकीलों के खर्च ने धकेला अपराध की तरफ”
Gaurav Singh ने बताया कि गिरफ्तार इकराम उर्फ हड्डी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ बरेली व शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उस पर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें अदालतों के चक्कर और वकीलों की फीस का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी आर्थिक दबाव के चलते उसने गोवंशीय पशुओं के अवैध कटान और तस्करी का रास्ता अपनाया।
फरार साथियों की तलाश में दबिश
पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में गोवंशीय पशुओं के अवैध कटान और तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button