No Slide Found In Slider.
बरेली

प्रॉपर्टी विवाद में बहाया खून! तीसरी मंजिल से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत, भतीजों पर हत्या का आरोप

No Slide Found In Slider.

प्रॉपर्टी विवाद में बहाया खून! तीसरी मंजिल से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत, भतीजों पर हत्या का आरोप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार दोपहर कपड़ा व्यापारी सूर्य प्रकाश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के भतीजों पर धक्का देकर नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सूर्य प्रकाश गुप्ता का अपने भाई और भतीजों से लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर की छत पर इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान सूर्य प्रकाश गुप्ता तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इसे पारिवारिक विवाद से उपजा बड़ा अपराध बता रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button