No Slide Found In Slider.
बरेली

नई फॉरेंसिक साइंस लैब से मजबूत होगी अपराध जांच व्यवस्था, डीएम ने किया निरीक्षण

No Slide Found In Slider.

नई फॉरेंसिक साइंस लैब से मजबूत होगी अपराध जांच व्यवस्था, डीएम ने किया निरीक्षण
बरेली, 04 जून। जिले में अपराधों की वैज्ञानिक जांच को नई दिशा देने के लिए तैयार की गई अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक साइंस लैब) का गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। रामपुर रोड क्रॉसिंग स्थित ग्राम खलीलपुर में राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित इस आधुनिक लैब भवन का डीएम ने बारीकी से अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की संरचनात्मक गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, प्रयोगशाला कक्षों और तकनीकी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की अवधि, लागत और भवन में उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फॉरेंसिक साइंस लैब भवन को जल्द से जल्द संबंधित विभाग को हैंडओवर कराया जाए, ताकि यह प्रयोगशाला अपराधों की वैज्ञानिक जांच में प्रभावी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि नई लैब के शुरू होने से जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध होगी, जिससे अपराधों के शीघ्र खुलासे में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि भवन हैंडओवर की प्रक्रिया फिलहाल निदेशालय स्तर पर लंबित है। इसके लिए पत्र भेजा जा चुका है और अनुमति मिलते ही समिति गठित कर औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
डीएम ने भवन में स्थापित विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति प्रणाली, अग्निशमन उपकरण, अभिलेख संरक्षण कक्ष तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालन शुरू होने से पहले सभी तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर किया जाए।
निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button