No Slide Found In Slider.
बरेली

फरीदपुर में जन-कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

No Slide Found In Slider.

फरीदपुर में पीएम मोदी के सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
बरेली, 14 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास खंड फरीदपुर परिसर में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष (आंवला) आदेश प्रताप सिंह एवं विधान परिषद सदस्य कुँवर महाराज सिंह ने पार्क परिसर में आम के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का यह अभियान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।
इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फीता काटकर जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मेले में बेसिक शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनम ग्वाल, उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, मंडलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, सोमदत्त पाल, प्रतुल अग्रवाल, उपजिलाधिकारी फरीदपुर रामजनम यादव, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी ख्वाजा अहमद सहित विकास खंड फरीदपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button