No Slide Found In Slider.
बरेली

35.58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच 25 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।

No Slide Found In Slider.

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 11,041 अभ्यर्थियों में से 3,929 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 7,112 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में मात्र 35.58 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

रविवार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित जीव विज्ञान विषय की परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पूर्व तीन स्तर की सघन तलाशी, बायोमैट्रिक सत्यापन तथा आइरिस स्कैनिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सभी अधिकारी परीक्षा अवधि के दौरान लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

प्रश्नपत्र में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें एक-तिहाई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) की व्यवस्था भी लागू रही। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया। अभ्यर्थियों का कहना था कि विषय से संबंधित अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे, जिससे परीक्षा देने में अधिक कठिनाई नहीं हुई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button