No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बरेली: अस्पताल संचालक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप; पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को दी गई तहरीर में अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह पिछले लगभग 12 वर्षों से इज्जतनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है।

No Slide Found In Slider.

बरेली। शहर के न्यू फय्याज केयर अस्पताल के संचालक हाजी फहीम अली को एक हिंदू युवती की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल और मतांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है, जबकि युवती द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की जांच जारी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह पिछले लगभग 12 वर्षों से इज्जतनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। उसके अनुसार, उसने अप्रैल 2024 में न्यू फय्याज केयर अस्पताल में नौकरी शुरू की थी और करीब एक वर्ष तक वहां कार्य किया। बाद में नौकरी छोड़ने के कुछ समय बाद अस्पताल संचालक हाजी फहीम अली ने उसे फोन कर मीरगंज स्थित अपनी टायर फैक्ट्री में अकाउंटेंट की नौकरी देने का प्रस्ताव दिया।

पीड़िता का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाने लगा। शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को आरोपी अपनी पत्नी शाहिस्ता बी की आईडी का इस्तेमाल कर डेलापीर स्थित एक होटल में उसे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उन वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग स्थानों पर बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हाल के दिनों में आरोपी युवती पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा था और उसका रास्ता रोककर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसके बाद पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्रेमनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हाजी फहीम अली को करीब डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवती ने पूछताछ के दौरान आरोपी के कुछ अन्य भाइयों और परिवार के सदस्यों के नाम भी इस कथित षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप के साथ लिए हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button