पारिवारिक तनाव ने ली खतरनाक करवट, युवक ने पी लिया तेजाब

बरेली। पारिवारिक तनाव और आवेश में लिए गए फैसले किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं, इसकी मिसाल थाना हाफिजगंज क्षेत्र के कस्बा रिठौरा में देखने को मिली। मां की डांट से क्षुब्ध 27 वर्षीय युवक नबी हसन ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार नबी हसन को उसकी मां नजमा बेगम ने काम को लेकर फटकार लगाई थी। इसी बात से आहत होकर युवक ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर तेजाब पी लिया। तेजाब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने तत्काल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
बताया गया है कि नबी हसन शादीशुदा है और उसके छोटे बच्चे हैं। आर्थिक परेशानियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव लंबे समय से उस पर बना हुआ था। गुस्से और भावनात्मक असंतुलन में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।






