No Slide Found In Slider.
बरेली

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने मियावाकी पद्धति से किया वृक्षारोपण

अमृत सरोवर किनारे हरित भविष्य का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील

No Slide Found In Slider.

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद बरेली के विकास खंड बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत अधलखिया में पंचायत भवन के निकट एवं नदी किनारे स्थित अमृत सरोवर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद बरेली के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू (आईएएस) ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, ग्राम प्रधान संजीव उर्फ टंडन, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शिखर गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मियावाकी पद्धति से विकसित होने वाले घने वन जलवायु संतुलन, जैव विविधता संरक्षण और भूजल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़कर जनभागीदारी के माध्यम से हरित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर पौधारोपण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित भविष्य तथा वृक्षों की नियमित देखभाल के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button