No Slide Found In Slider.
बरेली

पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने जितेंद्र गंगवार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ बरेली का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल | बरेली
बरेली। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, बरेली इकाई के द्विवार्षिक निर्वाचन में जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने एक बार फिर जितेंद्र गंगवार पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। यह निर्वाचन रविवार, 19 जुलाई 2026 को विकास भवन सभागार, बरेली में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के माहौल में संपन्न हुआ।
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के हितों की रक्षा करना तथा ग्राम पंचायत सचिवों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना उनकी सदैव प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए कार्यकाल में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ संगठन एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे।
द्विवार्षिक निर्वाचन में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें करन सिंह को महामंत्री, गजेंद्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार गंगवार को प्रांतीय प्रतिनिधि, मनोज कुमार पटेल को संगठन मंत्री, भगवत शरण को मंत्री, मुकेश कुमार को संयुक्त मंत्री, अक्षय गुप्ता को संप्रेक्षक, छत्रपाल को कार्यालय सचिव, मुकेश रस्तोगी को जिला प्रतिनिधि, आलोक गंगवार को विधिक सलाहकार, योगेश कुमार को मीडिया प्रभारी, अभिषेक सिंह को जिला संयोजक, इमरान को उपाध्यक्ष तथा रेखा रानी को महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने शशांक सक्सेना एवं संजय दीक्षित को सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक घोषित किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button