No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशदेशबरेली

बरेली | उर्स-ए-आला हजरत की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, इस्लामिया ग्राउंड में जूट मैट व बजरफुट डालने के निर्देश

No Slide Found In Slider.
  • बरेली, 4 अगस्त। उर्स-ए-आला हजरत को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने ग्राउंड में फिसलन की समस्या से बचाव के लिए जूट के मैट बिछाने तथा बजरफुट डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरीकेटिंग, शौचालय तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उर्स के दौरान आने वाले जायरीन सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसीएम प्रथम संत रंजन, एसीएम द्वितीय आलोक कुमार, खनन अधिकारी मनीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button