No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई-पनीर समेत 12 नमूने जांच के लिए भेजे।

No Slide Found In Slider.

रक्षाबंधन को लेकर मिलावटखोरी पर शिकंजा, शहर से देहात तक चार टीमों ने की कार्रवाई; जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

बरेली। रक्षाबंधन पर्व से पहले मिठाई और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चार टीमों ने शहर से लेकर देहात तक विभिन्न प्रतिष्ठानों और खाद्य कारोबारियों के यहां जांच की। इस दौरान मिठाई, पनीर, खोया और दूध की लस्सी समेत कुल 12 नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

किप्स और दीपक स्वीट्स से लिए मिठाइयों के नमूने

विभागीय टीम ने रामपुर रोड स्थित किप्स स्वीट्स पर पहुंचकर बर्फी और काजू कतली के नमूने लिए। वहीं बड़ा बाजार स्थित दीपक स्वीट्स से घेवर और सोनपापड़ी के नमूने संग्रहित किए गए। इज्जतनगर क्षेत्र के दोहरा रोड स्थित बेसन के लड्डू बनाने वाली इकाई पर भी टीम ने जांच की और यहां से लड्डू व घेवर का नमूना लिया।

रामगंगा चौकी पर वाहन से ले जाए जा रहे पनीर की जांच

अभियान के दौरान बहेड़ी क्षेत्र के गांव पड़ेरा और मवई काजियान से बर्फी के नमूने लिए गए। वहीं रामगंगा चौकी के पास एक वाहन से ले जाए जा रहे पनीर को भी जांच के दायरे में लिया गया और उसका नमूना संग्रहित किया गया।

मुड़िया अहमदनगर स्थित आरएमएस होटल एंड रिसॉर्ट (रेडिसन होटल) से भी पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

खोया और दूध की लस्सी का भी लिया नमूना

फतेहगंज पूर्वी स्थित सोहन लाल मिष्ठान भंडार से खोया तथा फरीदपुर क्षेत्र स्थित विनोद लॉज से दूध की लस्सी का नमूना लिया गया। विभाग ने सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार तक जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक 27 अगस्त को भी बर्फी और मिल्क केक के नमूने संग्रहित किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राहुल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी और मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल | लाइव भारत टीवी | बरेली, उत्तर प्रदेश

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button