2021: महाशिवरात्रि पर बन रहा शिव योग के साथ सिद्ध योग
न्यूज़ नेटवर्क लाइव भारत टीवी

शास्त्रों में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि व्रत रखा जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च को है। इस साल महाशिवरात्रि कई शुभ संयोगों में मनाई जाएगी। शुभ योग के साथ महाशिवरात्रि के दिन पंचक भी लग रहे हैं। इस दिन चतुर्दशी तिथि 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 12 मार्च की दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगी।
महाशिवरात्रि की सुबह 09 बजकर 24 मिनट तक शिव योग भी रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। जो कि 12 मार्च की सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिव योग में किए गए सभी मंत्र शुभ फलदायी होते हैं, जबकि सिद्ध योग में किये गए कार्यों में सफलता हासिल होती है। सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक चंद्रमा मकर राशि के उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। रात 09 बजकर 45 मिनट तक धनिष्ठा उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लगेगा।
महाशिवरात्रि पर पंचक का समय-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मार्च की सुबह 09 बजकर 21 मिनट से पंचक शुरू होंगे जो कि 16 मार्च की सुबह 04 बजकर 44 मिनट तक रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पंचक के दौरान लकड़ी इकठ्ठी करना, चारपाई खरीदना या बनवाना, घर की छत बनवाना और दक्षिण दिशा की यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इन कामों को छोड़कर अन्य कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त-
इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 43 मिनट और सूर्यास्त शाम 06 बजकर 30 मिनट पर होगा। चन्द्रोदय – 11 मार्च की सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर चंद्रोदय और शाम 04 बजकर 48 मिनट पर चंद्रास्त होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट एजेंसी






