Breaking News
बरेली में सात पर भाजपा, दो पर सपा, बसपा व कांंग्रेस साफ,

बरेली की सभी विधानसभाओं का फैसला हो चुका है।बरेली की नौ सीटों में से सात सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा।जबकि दो सीटों पर सपा ने बाजी मारी। कांग्रेस व बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। बरेली मंडल की शहर, कैंट, मीरगंज, आंवला, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और नवाबगंज विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में रही। जबकि भोजीपुरा और बहेड़ी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
विधानसभा सीट- पार्टी- प्रत्याशी
शहर- भाजपा – डॉ अरुण कुमार (फाइनल)
कैंट – भाजपा – संजीव अग्रवाल (फाइनल)
मीरगंज – भाजपा – डॉ डीसी वर्मा (फाइनल)
भोजीपुरा – सपा – शहजिल इस्लाम (फाइनल)
बहेड़ी – सपा – अताउर्रहमान (फाइनल)
आंवला – भाजपा – धर्मपाल सिंह (फाइनल)
बिथरी – भाजपा – डॉ राघवेंद्र शर्मा (फाइनल)
फरीदपुर – भाजपा – प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल (फाइनल)
रिपोर्ट देवेंद्र पटेल