No Slide Found In Slider.
Breaking News

रामनगर में जंगल से बाहर आए गुलदार, आबादी में डर का माहौल

Leopard Spotted in Residential Area Ramnagar | Wildlife Alert

No Slide Found In Slider.

रामनगर क्षेत्र में जंगल से बाहर गुलदारों की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। रात के समय कई गुलदार आबादी वाले क्षेत्रों में घूमते हुए देखे गए।

मंगलवार रात लगभग आठ बजे, काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे से लगे रामाकुंज कालोनी में दो गुलदार घूमते हुए नजर आए। इसके बाद ये गुलदार सड़क पार करते भी दिखाई दिए। हाईवे पर वाहन सवार लोगों ने गुलदारों की इस जोड़ी की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामनगर क्षेत्र का नगर व ग्रामीण इलाका जंगल से सटा हुआ है, इसलिए यहां वन्य जीवों का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं, कुछ समय पहले समीपवर्ती गांव के सीसीटीवी कैमरों में भी दो गुलदारों की जोड़ी घर के बाहर घूमती दिखाई दी थी।

वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और रात में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि जंगल से बाहर आने वाले गुलदारों को सुरक्षित तरीके से जंगल में लौटाने के लिए निगरानी जारी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button