
बरेली आज पुलिस लाइन में शनिवार को जमकर होली खेली गई। इस मौके पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत सभी अफसर होली समारोह में मौजूद रहे। साथ ही नागिन डांस पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे से गले मिलकर होली के रंग में सराबोर हो गए
शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। जहां होली के रंगों में सराबोर पुलिस कर्मी कभी हरियाणवी सांग के साथ ढोल पर पर नृत्य करते के साथ ही नागिन डांस करते नजर आए। मंडलायुक्त रमेश कुमार, जिलाधिकारी शिवा कांत द्विवेदी, एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी पुलिस लाइन जा पहुंचे और पुलिस कर्मियों संग होली खेली इसके साथ ही बरेली जनपद में 29 थानों में होली खेलकर सामाजिक संस्था ने पुलिसकर्मियों रंग लगाकर होली मनाई
ब्यूरो रिपोर्ट बरेली