Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार इफ्तिखार अमन का निधन से नगर में शोक की लहर

लम्बी बीमारी के बाद ली अन्तिम सांस

नवाबगंज। कैंसर से लम्बे समय जूझने के बाद एडवोकेट पत्रकार इफ्तिखार अमन का निधन हो गया। इफ्तिखार अमन के निधन पर नगर वासियों के साथ ही स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों के नगर के अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

बताते चले कि बीते आठ माह से गले के कैंसर से पीड़ित पत्रकार इफ्तिखार अमन एडवोकेट छः माह तक मुम्बई के टाटा कैंसर इन्स्टीट्यूट में भर्ती थे और वहां से जबाब मिलने के बाद एक माह पूर्व परिजन उन्हें घर ले आए थे। 45 वर्षीय अमन के निधन पर पूरा स्थानीय पत्रकार शोकाकुल नजर आए तो इसे नगर की पत्रकारिता एक अपूरणीय क्षति बताते हुए स्थानीय पत्रकारों के साथ चैनल रिपोर्टरों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं और राजनीतिक लोगों ने इफ्तिखार अमन के निधन पर पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार के साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष सज्जाद अली, नवाबगंज तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी, कार्यवाहक अध्यक्ष अनूप गुप्ता, सचिव सज्जाद सईद, कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन अंसारी, संयुक्त सचिव शाहिद अली, रियाज़ गुड्ड अंसारी, मो0 परवेज़ अंसारी, एडवोकेट कय्यूम अंसारी, रोहित कुमार, विवेक शर्मा अन्नू अखलाक अंसारी, पंकज शर्मा, सुमित कश्यप शाहिद अल्वी कुलदीप सक्सेना अखिलेश उपाध्याय बब्बू महाराज कमल भास्कर शिवम मिश्रा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरशद अली आदि ने शोक व्यक्त किया है

Related Articles

Back to top button