मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया करीब 3,405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया करीब 3,405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
बरेली। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे। यहां सीएम ने करीब 3,405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनता को संबोधित भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन में अयोध्या का राम मंदिर प्रमुख रहा।
सीएम योगी ने मंच से अपने विरोधियों पर करारा हमला किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत नाथ नगरी को कोटि कोटि नमन कर की। कहा कि निकाय चुनाव के दौरान यहां आया तब अपील की थी कि ट्रिपल इंजन की जरूरत है। आप सभी ने पीएम मोदी के विजन पर भरोसा कर यहां जीत दिलाई। आज 3405 करोड़ की परियोजनाएं देने आया हूं।
2017 के पहले बरेली में महीनों कर्फ्यू लगता था। अब कर्फ्यू लगाने वालों के घरों में ही कर्फ्यू लग जाता है। आज कर्फ्यू की जगह कावड़ यात्रा निकलती है। कर्फ्यू यात्रा बंदलकर शंख घंटों से कावड़ यात्रा निकलती है। हमने भय दूर किया। युवाओं को रोजगार दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट बरेली