Breaking News
अदलखिया गांव के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
LIVE BHARAT TV न्यूज़ नेटवर्क

बरेली में थाना इज्जत नगर क्षेत्र के अदलखिया सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के परिवार वालों की तलाश में जुटी है।
मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव का है। रविवार को गांव की सड़क किनारे एक खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जब गांव वालों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशानों को भी देखा गया हैं। युवक का गला कटने या गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। साथ ही अन्य जगह युवक की हत्या करके यहां शव फेंकने की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश में लगी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट एजेंसी






