सिद्धिविनायक इंस्टिट्यूट में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर ‘सम्मान सभा’, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया संबोधन

बरेली। भोजीपुरा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज सिद्धिविनायक इंस्टिट्यूट में एक भव्य ‘सम्मान सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री मा. श्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा साहब के जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री श्री डी.पी. भारती ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा, सांसद बरेली मा. छत्रपाल सिंह गंगवार, विधान परिषद सदस्य मा. बी.एल. मौर्य, विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, डॉ. डी.सी. वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री श्री राकेश मिश्रा, जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ब्लॉक प्रमुख श्री योगेश पटेल ने कार्यक्रम की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस आयोजन को भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मिलकर सफल बनाया।
BJP उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराना रहा।






