भारत परिषद राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी संगठन की मासिक बैठक बहेड़ सथरापुर में संपन्न हुई

बरेली। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें ब्लॉक खुदागंज के ग्राम पंचायत बहेड सथरापुर में भारत परिषद राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी संगठन की एक मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि सय्यद अजहर उस्मान मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बरेली रहे सभी ग्रामवासी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इसी के साथ मंडल अध्यक्ष सैयद अजहर उस्मान ने कहा भारत परिषद एक भ्रष्टाचार विरोधी संगठन है एवं एकता में बल है इसी के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया गया जिसमें निलेश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज एवं अवनीत सिंह को तहसील अध्यक्ष खुदागंज नियुक्त किया गया एवं शिक्षा के ऊपर जोर डालते हुए कहा की आधी रोटी खाओ पर बच्चों को जरूर पढ़ाइए और और मंडल अध्यक्ष सैयद अज़हर उस्मान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण पांडे की एक मुहीम चलाई जा रही है गांव सरकार उसको लेकर खास बातचीत की गई एवं समस्त लोगों से एवं कार्यकर्ताओं से अपील की की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण पांडे एवं पूर्व न्यायाधीश हाईकोर्ट एवं विधि सलाहकार राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के हाथों को मजबूत करें इसी के साथ समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया एवं आयोजक निलेश सिंह एवं अवनीत सिंह को बधाई दी इस दौरान मासिक बैठक में मुख्ता से उपस्थित लोग मुख्य अतिथि सय्यद अजहर उस्मान अवनीत सिंह निलेश सिंह सैफ खान उस्मान एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित है