No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

युवा पीढ़ी को आपातकाल लगाने वालों के चेहरे पहचानना जरूरी-सुरेश खन्ना

No Slide Found In Slider.

बरेली। भारतीय जनता पार्टी आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शुक्रवार को रोहिलखंड डेंटल कॉलेज के सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान भी हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आपातकाल देश और उसके संविधान पर एक काला धब्बा है।

उन्होंने तत्काली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया। संविधान की धज्जियां उड़ा दी गईं। नागरिकों के अधिकारों पर राजनीतिक प्रतिबंध लगा दिया गया। न्यायालय की शक्तियों को सीमित कर दिया गया। हर तरह की जुल्म ज्यादती सिर्फ केवल प्रधानमंत्री बने रहने के लिए की गई। नई पीढ़ी को ये सब पता होना चाहिए। तभी वो आपातकाल लगाने वालों के चेहरे पहचान पाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बरेली इंटरनेशन यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, प्रतिकुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button