No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बरेली में आज से गेहूं खरीद शुरू, 107 क्रय केंद्र सक्रिय; MSP ₹2585 प्रति क्विंटल

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। किसानों की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रशासन ने जिलेभर में 107 क्रय केंद्रों को सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही, ग्रामीण इलाकों में सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 13 मोबाइल क्रय केंद्र भी संचालित किए जाएंगे, जो सीधे खेत-खलिहानों तक पहुंचकर खरीद करेंगे।

इस बार किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। इसके अलावा, गेहूं की उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा।

पिछले वर्ष जिले को 90 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते केवल 29.58 हजार टन की ही खरीद हो सकी थी। हालांकि, इस बार अभी तक आधिकारिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि लक्ष्य पिछले वर्ष के आसपास ही रहेगा।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार खरीद प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सभी 107 क्रय केंद्रों को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार से जिले में गेहूं खरीद शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां मोबाइल क्रय केंद्रों का उपयोग कर किसानों से सीधे खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने गेहूं को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और सूखा रखकर ही क्रय केंद्रों पर लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button