No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

“भाजपा कर रही है पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की शिक्षा और रोजगार खत्म”बरेली में गरजे सपा सांसद आदित्य यादव

समाजवादी पार्टी के आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में गरजी आवाजें, संविधान बचाने और आरक्षण पर साजिशों के खिलाफ एकजुट संघर्ष का लिया संकल्प

No Slide Found In Slider.

बरेली। बरेली के आईएमए हॉल में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में सियासी ताप चरम पर पहुंचा। इस मौके पर मुख्य अतिथि और बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि“भाजपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की शिक्षा और रोजगार को खत्म करना चाहती है। पीडीए बहुल क्षेत्रों में स्कूल बंद किए जा रहे हैं और नौकरियां रोकी जा रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि संविधान और आरक्षण के खिलाफ जो भी साजिशें रची जा रही हैं, समाजवादी पार्टी उनका हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने आरक्षण को सामाजिक न्याय की रीढ़ बताया और कहा कि यदि इसे कमजोर किया गया तो देश में समानता का सपना अधूरा रह जाएगा।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने इस दिन को हक और बराबरी की लड़ाई का प्रतीक बताते हुए कहा कि संविधान विरोधी ताकतों से देश को बचाने की जिम्मेदारी अब जनता को उठानी होगी।

विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि संविधान केवल कानून की किताब नहीं बल्कि वंचित समाज की आत्मा है। इसे कमजोर करना करोड़ों लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

पूर्व विधायक आर.के. शर्मा ने भी भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि”आरक्षण और संविधान को खत्म करने की साजिश भारत की आत्मा पर हमला है, जिसका जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी।”

कार्यक्रम का संचालन सपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह यादव, बृजेंद्र यादव चौधरी, सुरेंद्र सोनकर, कदीर अहमद, डॉ. अनीस बेग, दीपक शर्मा, राजेश मौर्य, पुरुषोत्तम गंगवार, सरताज ग़ज़ल अंसारी, हुरिया खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button