No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

आंवला में उमा भारती का आगमन, रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

No Slide Found In Slider.

बरेली। आंवला की ऐतिहासिक धरती शनिवार को एक विशेष मौके की गवाह बनी। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेत्री उमा भारती आंवला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के बाद उमा भारती ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान और शौर्य का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

सभा स्थल पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटे। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी रानी अवंतीबाई के आदर्शों को याद करते हुए जनता से एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button