बरेली :- कन्या विवाह सहायता योजना‘‘ के अन्तर्गत बरेली क्लब मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित
देवेन्द्र पटेल ब्यूरो रिपार्ट

बरेली आज 03 फरवरी 2020। श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजना कन्या विवाह सहायता योजना‘‘ के अन्तर्गत बरेली क्लब मैदान में जनपद बरेली 255, शाहजहांपुर 53, पीलीभीत 102 तथा बदायूं 81 के गरीब हिन्दु व मुस्लिम जोड़ों की शादी कराने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मा. मंत्री श्रम समन्वय एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 शासन श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी एवं मा0 मंत्री, राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 शासन श्री मनोहर लाल जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का विधिवत मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान आगन्तुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेट कर पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मा. मंत्री जी ने कहा कि वे सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो न्यूनतम एक वर्ष तक नियमित अंशदान जमा किया हो पुत्री के विवाह हेतु रु0 55000 की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की पुत्रियों को कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे उनकी पुत्रियों का दाम्पत्य जीवन यापन कर सके। उन्होंने कहा कि अन्तरजातीय विवाह में रु0 61000 की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह की स्थिति में न्यूनतम 11 जोड़ों की एक साथ एक स्थल पर आयोजित होने की दशा में रु0 65000 दी जाएगी सामूहिक विवाह आयोजन में होने वाले व्यय हेतु धनराशि रु0 7000 प्रति जोड़ों की दर से भूगतान बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर व वधू को धनराशि रु0 5000 प्रत्येक की दर से विवाह की पोशाक क्रय हेतु दिया जा रहा हैं।
इस अवसर पर मा. मंत्री जी नव नवागत वर व वधू को दाम्पत्य जीवन यापन करने के लिए आर्शीवाद दिया। उन्होंने वर व वधू को प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित 18 योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले पंजीकरण कराए जिससे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ मिले सके।
इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए वर व वधू अच्छे से जीवन यापन करने के लिए आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मा. महापौर, मा. विधायक मीरगंज, फरीदपुर, भोजीपुरा, विधायक पीलीभीत, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, उप श्रमायुक्त, श्रमायुक्त सहित सम्बन्धित विभाग उपस्थित रहे।