No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे से भैंस चोरी की

No Slide Found In Slider.

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुर गोटिया में अज्ञात चोरों ने देर रात घर के बरामदे से भैंस चोरी कर ली। घटना की जानकारी रात करीब डेढ़ बजे घर के बच्चों के जागने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

आधी रात हुई चोरी

ग्राम भीमपुर गोटिया निवासी अशोक पुत्र इकबाल बहादुर लोधी ने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच उनके घर के बरामदे में बंधी भैंस अज्ञात चोर उठा ले गए। रात लगभग 1:30 बजे जब बच्चे पेशाब के लिए उठे तो उन्हें घटना का पता चला।

पुलिस को दी सूचना

परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने थाना बिथरी चैनपुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित की गुहार

अशोक ने कहा कि उनकी भैंस ही आजीविका का सहारा है। चोरी की इस घटना से परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने थाना प्रभारी से आरोपियों को पकड़कर भैंस बरामद कराने की गुहार लगाई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button