No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

बरसात बनी आफत, तीन घर जमींदोज–मवेशी घायल, परिवारजन सुरक्षित

No Slide Found In Slider.

बरेली। लगातार हो रही बारिश ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोरहा में तबाही मचा दी। गांव में तीन अलग-अलग जगह मकान ढह गए। हादसों में परिवारजन तो सुरक्षित बच गए लेकिन मवेशी घायल हो गए और घर का सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

रंजीत के पक्के मकान की छत भरभराकर गिरी

जानकारी के मुताबिक, रंजीत पुत्र गट्टूमल के पक्के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार घर के अंदर सो रहा था। छत गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

लाल सिंह मौर्य का पुश्तैनी मकान हुआ धराशायी

दूसरे हादसे में लाल सिंह मौर्य पुत्र बुद्ध सेन मौर्य का पुश्तैनी कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। मकान के अंदर बंधी भैंस और बछिया मलबे में दबकर घायल हो गईं। परिजन चिल्लाते हुए बाहर भागे, जिससे उनकी जान बच गई।

सांवरी के घर में मची तबाही

तीसरे हादसे में सांवरी पत्नी स्व. शौकत अली का कच्चा मकान बारिश का बोझ सह न सका और खपरैल गिर गई। इससे घर में रखा संदूक, चारपाई, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

ग्राम प्रधान और समाजसेवी उतरे मदद को

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान साकिर हुसैन अंसारी, समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी और अफजाल अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से प्रभावित परिवारों का सामान बाहर निकलवाया और प्रशासन को सूचना दी।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

हल्का लेखपाल प्रेम राजपूत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मीरगंज प्रशासन को भेज दी है। ग्राम प्रधान और समाजसेवियों ने एसडीएम से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button