1 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, 2700 रुपये नकद भी बरामद

13_07_2015-Arresting
No Slide Found In Slider.

थाना इज्जतनगर पुलिस ने रविवार देर रात 1 किलो 10 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से 2700 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिसे उसने नशे की बिक्री से प्राप्त होना बताया है। गिरफ्तारी फीनिक्स मॉल के पास पीलीभीत बाईपास रोड से की गई, जहां वह युवक ग्राहक के इंतजार में खड़ा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति विलयधाम पुल के पास चरस बेचने की फिराक में है। सूचना पाकर उपनिरीक्षक संजय सिंह, निरीक्षक चेतन कुमार, तथा पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना, विशाल सिंह, अनुराग तिवारी, और राजेश कुमार मौके पर रवाना हुए। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन करीब 20 मीटर दौड़ाकर उसे दबोच लिया गया।

अभियुक्त के पास से बरामद चरस और नकदी

पकड़े गए युवक ने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र स्व. राकेश शर्मा, निवासी छोटी बमनपुरी, थाना किला, बरेली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काली पॉलीथीन में रखी 1 किलो 10 ग्राम चरस,जेब से 2700 रुपए नकद
बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह यह चरस पैसे कमाने के लालच में बेचता है ताकि अपने परिवार का गुज़ारा कर सके।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV