खेत की तूदाबंदी कराने के लिए मांगी रिश्वत, नक्शानवीस पांच हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

IMG-20250922-WA0313
No Slide Found In Slider.

बरेली। चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सोमवार को उजागर हुआ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने तहसील गेट पर चकबंदी विभाग के नक्शानवीस (मानचित्रकार) राजीव मित्तल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत पर बिछाया गया था जाल

कैंट थाना क्षेत्र के भरतौल निवासी जितेंद्र बाबू ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उन्हें अपने खेत की तूदाबंदी (नक्शा दुरुस्तीकरण) कराना था। इस दौरान नक्शानवीस राजीव मित्तल ने उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम सक्रिय हुई और सोमवार को ट्रैप बिछाया गया।

रिश्वत लेते ही दबोचा

टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने तहसील गेट पर कार्रवाई करते हुए नक्शानवीस को पांच हजार रुपये लेते ही धर दबोचा। मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

कोतवाली में मुकदमा दर्ज

फिलहाल आरोपी नक्शानवीस राजीव मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV