No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

UP News: पति की हत्या के बाद लाश के पास ही प्रेमी संग बनाए संबंध, शाहजहांपुर हत्याकांड का खौफनाक खुलासा

No Slide Found In Slider.

UP News: पति की हत्या के बाद लाश के पास ही प्रेमी संग बनाए संबंध, शाहजहांपुर हत्याकांड का खौफनाक खुलासा


शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। भटपुरा गांव में हुए बलराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जब पत्नी का कबूलनामा सुना, तो अधिकारियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। अवैध संबंधों में अंधी हुई एक पत्नी ने न केवल अपने पति का गला रेता, बल्कि हत्या के तुरंत बाद शव के पास ही अपने प्रेमी (भांजे) के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
खून से लथपथ मिली थी लाश
बीती बुधवार की सुबह 30 वर्षीय बलराम का शव उसके घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। उसका गला किसी धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से रेता गया था। शुरुआत में इसे किसी बाहरी हमलावर की करतूत माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की शक की सुई तब घूमी जब मृतक के भाई ने बलराम की पत्नी पूजा और उसके भांजे आदेश के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाया।
साजिश: ‘साथ जीने-मरने की कसमें और मोबाइल पर प्लानिंग’
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूजा का अपने भांजे आदेश (22 वर्ष) के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूजा पहले भी तीन बार घर से भाग चुकी थी, लेकिन हर बार पंचायत के जरिए वह बलराम को वफादारी का झांसा देकर वापस आ जाती थी। इस बार उसने आदेश के साथ मिलकर बलराम को रास्ते से हटाने का फूलप्रूफ प्लान बनाया। पूजा ने एक छिपाकर रखे हुए कीपैड मोबाइल से आदेश को बुलाया और हत्या की धमकी देकर उसे इस खौफनाक कदम के लिए राजी किया।
हत्याकांड का खौफनाक मंजर
28 जनवरी की रात, जब बलराम सोया हुआ था, पूजा ने उसके हाथ बांध दिए। तभी आदेश वहां पहुंचा और उसने मामा को दबोच लिया। इसके बाद पूजा ने खुद अपने पति का गला रेत दिया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब हत्या के ठीक बाद, कमरे में ही पड़े पुआल पर दोनों ने संबंध बनाए। सबूत मिटाने के लिए पूजा ने अपना मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया था।
जेल पहुंचा डेढ़ साल का मासूम
इस मामले में पुलिस ने पूजा, उसके प्रेमी आदेश और उनके एक सहयोगी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। एक दुखद पहलू यह भी रहा कि पूजा का डेढ़ साल का मासूम बेटा भी अपनी मां के साथ जेल गया है, क्योंकि वह अपने दादा-दादी के पास रहने को तैयार नहीं था और मां के बिना लगातार रो रहा था।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button