No Slide Found In Slider.
Breaking News

प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने खाया जहर

8 साल तक किया शोषण, अब निकाह से मुकरा तो उठाया दर्दनाक कदम

No Slide Found In Slider.

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निकाह का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने वाले प्रेमी के निकाह से मुकरने पर प्रेमिका ने उसके घर के बाहर ही जहर खा लिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर प्रेमी समेत उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक कासिम का पड़ोस की युवती से आठ साल से प्रेम संबंध था। कासिम ने निकाह का वादा कर युवती से लगातार संबंध बनाए रखे। इस बीच वह दुबई काम करने चला गया। हाल ही में लौटने के बाद जब युवती ने निकाह की बात उठाई तो कासिम ने शर्त रखी कि दहेज में 10 लाख रुपये और एक स्पोर्ट्स बाइक मिलने पर ही निकाह करेगा।

युवती के परिजनों ने जब यह मांग ठुकरा दी तो कासिम ने शादी से साफ इंकार कर दिया। शनिवार को युवती जब कासिम के घर निकाह की बात करने पहुंची तो उसकी मां जकिया बी ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इससे आहत होकर युवती ने कासिम के घर के बाहर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।

 

कुछ ही देर में वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत गंभीर है।

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्रेमी कासिम, उसके पिता जाहिद और मां जकिया बी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button