No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

उधारी के पैसे मांगने पर महिला और ससुर को पीटा, जान से मारने की धमकी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

No Slide Found In Slider.

बरेली।सिरौली में उधारी के पैसे मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। गांव आलमपुर कोट में परचून की दुकान चलाने वाली महिला के ससुर ने जब उधार का पैसा मांगा तो सामने वाले ने परिवार के साथ मिलकर महिला और उसके ससुर पर हमला कर दिया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

प्रार्थिनी चन्द्रकली पत्नी श्यामवीर निवासी ग्राम आलमपुर कोट थाना सिरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। गांव के ही अशोक पुत्र नौवतराम पर दुकान के कुछ पैसे उधार थे।

दिनांक 2 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, जब प्रार्थिनी के ससुर कुमारसेन ने उधारी के पैसे मांगे, तो अशोक पुत्र नौवतराम, उसकी पत्नी सुनीता और बेटा राकेश ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थिनी और उसके ससुर पर हमला कर दिया।

चन्द्रकली ने बताया “हम पर लात-घूंसों से हमला किया गया। मैंने और ससुर ने किसी तरह बचाव किया। गांव वालों ने बीच-बचाव कर हमें छुड़ाया, तब तक तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।”

मारपीट के दौरान चन्द्रकली की हाथ की उंगली में चोट आई। उसने थाना सिरौली पहुंचकर मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना सिरौली के कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि “तहरीर की नकल मेरे द्वारा बोल-बोलकर कंप्यूटर पर टाइप कराई गई है। मूल प्रार्थना पत्र के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।”

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button