No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

आजम खा के करीबी सरफराज और मौलाना तौक़ीर के करीबियों के बारात घर पर गरजा बुलडोजर 

No Slide Found In Slider.

बरेली। सूफी टोला स्थित ऐवान-ए-फरहत पर बीडीए ने मंगलवार दोपहर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बरातघर को गिराने के लिए दो बुलडोजर लगाए गए हैं। बीडीए के अफसर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। इससे पहले यहां रहने वाले परिवारों ने कार्रवाई का विरोध किया। महिलाओं ने रोते हुए रहम की गुहार लगाई। लेकिन बीडीए की टीम ने बरातघर को अवैध बताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

महिलाओं ने किया विरोध 

बीडीए के दो बुलडोजर सरफराज वली खान और राशिद खां के बरातघरों को ध्वस्त करने के लिए दोपहर दो बजे यहां पहुंचे। हालांकि कर्मचारी सुबह 9:00 बजे यहां आ गए थे लेकिन प्रशासन की व्यवस्था में करीब पांच घंटे लगे और दोपहर 2:00 बजे कार्रवाई शुरू करने के लिए काफी पुलिस कोर्स के साथ बीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान छत पर मौजूद महिलाओं का काफी विरोध देखने को मिला। महिलाएं चीख रही थी, वह सरफराज वली खान और राशिद खान के दोनों बरातघरों को न गिरने के लिए रहम की भीख मांग रही थी। विरोध के बीच दोपहर 2:45 बजे बीडीए के बुलडोजर गरजने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा है। आसपास के घरों की छतों पर खड़े होकर लोग कार्रवाई देख रहे हैं।

 बरातघर बने हैं मानक के विपरीत

सूफी टोला में संकरे रास्ते के एक छोर पर बना ऐवान-ए-फरहत बरातघर सरफराज वली खां का है, जो अरसे से सपा से जुड़े हैं। वह सपा के कद्दावर नेता आजम खां के बेहद करीबी हैं। ऐवान-ए-फरहत से सटा गुड मैरिज बरातघर राशिद खान का है। राशिद कारोबारी हैं और बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जा रहे हैं। बीडीए के मुताबिक दोनों ही बरातघर मानक के विपरीत बने हैं।

बवालियों को उकसाने में आ रहा नाम

गुड मैरिज मैरिज हॉल के मालिक राशिद खान का किसी पार्टी से सीधा जुड़ाव नहीं है। वह मूल रूप से व्यवसायी है। सूत्र बताते हैं कि सूफी टोला से बड़ी संख्या में लड़के 26 सितंबर को हुए बवाल में शामिल थे। इनमें से कुछ तो जेल भेज दिए गए और कई अब भी घरों से दूर रिश्तेदारियों या दूसरे शहरों में रह रहे हैं। इन लड़कों को उकसाने व आर्थिक मदद करने में इलाके के कई संपन्न लोगों का नाम आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि राशिद भी इन्हीं में से एक हैं।

सोमवार को सुबह 9:30 बजे से एसआई क्षेत्र का दौरा करते रहे। 10:50 बजे दो चौकी इंचार्ज के साथ बारादरी थाने की फोर्स पहुंची। 11 बजे जाम की स्थिति बनी तो पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। 11:17 बजे गुड मैरिज हॉल के मालिक ने सामान बाहर निकालना शुरू किया। 11:22 बजे मालियों की पुलिया की ओर से आ रहे ट्रैफिक को रोका गया। 11:33 बजे इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। 11:45 बजे तक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। दोपहर 12 बजे कार्रवाई स्थगित होने की बात कहकर पुलिस टीम लौट गई।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button