No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

फरीदपुर टोल प्लाजा पर रोकी विधायक की गाड़ी, हंगामा

No Slide Found In Slider.

बरेली। फरीदपुर के टोल प्लाजा पर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की गाड़ी को रोका गया। परिचय देने के बावजूद टोल ऑपरेटर ने सिग्नल नहीं खोला। नाराज विधायक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गई। टोल कर्मचारियों को हटाया गया और टोल मैनेजर ने विधायक से माफी मांगी।

एसआईआर के कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने फरीदपुर के कैंप कार्यालय जा रहे विधायक की गाड़ी को टोल प्लाजा पर रोक लिया। परिचय देने के बाद भी टोल बूथ में बैठे ऑपरेटर ने सिग्नल को नहीं खोला। टोल कर्मचारियों के रवैये से नाराज विधायक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद टोल मैनेजर ने विधायक से माफी मांगकर दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिया। टोल बूथ न खोलने वाले कर्मचारियों को कार्य से हटाया गया है।

सोमवार को विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की क्लास लेने के बाद फरीदपुर के कैंप कार्यालय कार्यकर्ताओं की बैठक लेने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की गाड़ी फरीदपुर के टोल प्लाजा पर पहुंची तो ऑपरेटर ने उनकी गाड़ी रोक दी। विधायक ने टोल बूथ में बैठे कर्मचारियों को अपना परिचय दिया। इसके बाद भी उसने टोल सिग्नल को नहीं खोला। मनमानी पर विधायक भड़क उठे। उन्होंने फरीदपुर इंस्पेक्टर को सूचना दी। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने टोल प्लाजा के मैनेजर पवन कुमार को बुलाया। इंस्पेक्टर ने टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद टोल मैनेजर ने विधायक से माफी मांगी। दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिया। इसके बाद विधायक ने टोल कर्मियों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने की चेतावनी दी। विधायक ने दोषी कर्मचारियों को हटाने के लिए कहा। इसके बाद तत्काल उसे टोल प्लाजा से हटा दिया गया। टोल प्लाजा पर विधायक की गाड़ी रोके जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कई दिनों से सूचना मिल रही की टोल प्लाजा के कर्मचारी लोगों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। मासिक पास बनाने में लोगों को परेशान किया जा रहा है। सोमवार को मेरी गाड़ी भी रोक ली गई। डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक टोल बूथ पर बैठी कर्मचारी ने भूल बस ऐसा किया। सभी कर्मचारियों से लोगों से अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा गया है। पवन कुमार, टोल प्लाजा मैनेजर, फरीदपुर

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button