No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

लोधीपुर चौराहे पर बवाल, युवक ने बाइक में लगाई आग…चौराहे पर मची अफरा-तफरी

No Slide Found In Slider.

बहेड़ी। नगर के लोधीपुर चौराहे पर बीती रात मामूली कहासुनी के बाद अचानक हालात बेकाबू हो गए। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक अज्ञात युवक ने दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में बाइक धू-धू कर जलने लगी। चौराहे पर मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश तेज

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आगजनी करने वाले युवक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button