No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

साइबर ठगों की नई चाल: बिना OTP या लिंक के ही खाली हो गए तीन बैंक अकाउंट, वकील के परिवार को लगा 1.13 लाख का झटका

No Slide Found In Slider.

बरेली। थाना प्रेमनगर इलाके में एक हैरान करने वाली साइबर ठगी की घटना सामने आई है। बिना किसी ओटीपी शेयर किए या संदिग्ध लिंक पर क्लिक किए, एक परिवार के तीन अलग-अलग बैंकों के खातों से कुल 1 लाख 13 हजार 887 रुपये गायब हो गए। पीड़ित वकील अभय सिंह भटनागर ने इसकी शिकायत पुलिस, बैंकों और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है।

अभय सिंह भटनागर, जो राजेंद्रनगर के निवासी हैं, ने बताया कि उनके बेटे गर्वित सिंह भटनागर के नाम पर चल रहे बैंक ऑफ बड़ौदा (स्टेशन रोड), एसबीआई (इन्द्रानगर) और आईसीआईसीआई बैंक (एकतानगर) के खातों से यह रकम निकाली गई। ये खाते अभय के मोबाइल नंबर से लिंक्ड हैं।

घटना के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को प्रत्येक खाते से सिर्फ 1-1 रुपये कटे। अगले दिन 15 दिसंबर को बड़ी राशियां निकाली गईं: बैंक ऑफ बड़ौदा से 50,300 रुपये, एसबीआई से 28,690 रुपये और आईसीआईसीआई से 34,897 रुपये। कुल मिलाकर 1,13,887 रुपये का नुकसान हुआ।

16 दिसंबर की सुबह लेन-देन के दौरान इसकी जानकारी मिली। पीड़ित ने तुरंत बैंकों में शिकायत की, कस्टमर केयर को सूचित किया और साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट (संदर्भ संख्या 23112250204859) दर्ज कराई।

अभय का कहना है कि यह साइबर सुरक्षा में बड़ी चूक दर्शाता है। प्रेमनगर पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button