उत्तरप्रदेशबरेली
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीटेक पास छात्र ने बनाई थी फर्जी वेबसाइड, छात्र-छात्राएं थे निशाने पर

बरेली । महात्मा ज्योतिबा फुल रुहेलखंड विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी सुजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीटेक पास और उत्तराखंड के रुद्रपुर का निवासी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि विदेश जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के वीजा संबंधी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती हुई क्लोन वेबसाइट बनाई थी। उसका साथी रामपुर निवासी धर्मेंद्र भाग गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कोऑडिनेटर डॉ. मोहम्मद अख्तर ने यूनिवर्सिटी की क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल, सर्विलांस टीम और पुलिस टीम को लगाया गया।






