No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली में न्यू ईयर-2026 पर 18 घंटे की ‘नो एंट्री’, भारी वाहनों पर रोक

31 दिसंबर सुबह से 1 जनवरी तड़के तक प्रतिबंध, जश्न सुरक्षित रखने को शहरभर में डायवर्जन लागू

No Slide Found In Slider.

बरेली। नव वर्ष-2026 के स्वागत को लेकर शहर क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’ अवधि बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है।

यातायात पुलिस  अधीक्षक अकमल खान  के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को सुबह 08 बजे से 1 जनवरी 2026 की रात 02 बजे तक नगर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध आवश्यक वस्तुओं व सामग्री ढोने वाले वाहनों को छोड़कर लागू रहेगा।

पहले जहां शीतकालीन नो एंट्री रात 9 बजे तक रहती थी, वहीं अब लगातार 18 घंटे तक भारी वाहनों पर रोक लगाकर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नववर्ष का जश्न सुरक्षित और सुचारू यातायात के साथ मनाया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए तय किए गए प्रमुख डायवर्जन मार्ग

बदायूं से बरेली आने वाले वाहन भमौरा-देवचरा-दातागंज-फतेहगंज पूर्वी–फरीदपुर–बड़ा बाईपास होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर जाएंगे।

बदायूं से लखनऊ/शाहजहांपुर/पीलीभीत जाने वाले वाहन देवचरा-दातागंज-फतेहगंज पूर्वी-बड़ा बाईपास से गुजरेंगे।

लखनऊ व शाहजहांपुर से बदायूं जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी-दातागंज-देवचरा-भमौरा मार्ग से जाएंगे।

पीलीभीत/नैनीताल से बदायूं जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास-फरीदपुर-फतेहगंज पूर्वी-दातागंज-देवचरा-भमौरा से जाएंगे।

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर से बदायूं जाने वाले वाहन झुमका तिराहा-बड़ा बाईपास-फरीदपुर-फतेहगंज पूर्वी-दातागंज-देवचरा-भमौरा मार्ग अपनाएंगे।

लखनऊ/शाहजहांपुर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी-बड़ा बाईपास-विलयधाम-विल्वा-झुमका तिराहा से गुजरेंगे।

शहर के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं-झुमका तिराहा, विल्वा, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, इन्वर्टिस तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा-पर संबंधित थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, ताकि नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जा सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button