No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

अब लखनऊ, रायबरेली व फतेहपुर के एआरटीओ भ्रष्टाचार में निलंबित

No Slide Found In Slider.

लखनऊ। रिश्वत लेकर ओवरलोड वाहनों को पास कराने में आरोपित लखनऊ, रायबरेली व फतेहपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन को भी निलंबित कर दिया गया है। सभी को निलंबन अवधि में मुख्यालय से संबद्ध करते हुए तीनों की जांच भी शुरू कर दी गई है। झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हमीरपुर, महोबा सहित बुंदेलखंड के जिलों से मौरंग, गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों को रिश्वत लेकर पास कराने का राजफाश करते हुए 12 नवंबर को एफआइआर दर्ज कराई थी। विशेष सचिव केपी सिंह की ओर से जारी आदेश में लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल, रायबरेली के अंबुज भास्कर और फतेहपुर की पुष्पांजलि मित्रा को निलंबित किया गया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button