No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

इज्जतनगर में पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल

No Slide Found In Slider.

बरेली। शुक्रवार सुबह थाना इज्जतनगर क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि फायरिंग के दौरान हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना भी जख्मी हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

चेकिंग के दौरान हुआ एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार 2 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7:45 बजे, थाना इज्जतनगर पुलिस टीम ग्राम मुड़िया अहमदनगर से सैदपुर चुन्नीलाल मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सैदपुर बाग पुलिस बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।

शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूरी पर स्कूटी फिसलने से दोनों आरोपी गिर पड़े। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद

घायल अभियुक्त की पहचान फैजान पुत्र हसनैन (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 270 रुपये नकद, और एक स्कूटी बरामद की गई है। फरार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र अली मोहम्मद, निवासी पीर बहोड़, थाना इज्जतनगर के रूप में की गई है।

पांच मुकदमों में वांछित था फैजान

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त फैजान के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार अभियुक्त आसिफ का भी गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट से जुड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

इलाज जारी, फरार आरोपी की तलाश

घायल पुलिसकर्मी और घायल अभियुक्त दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button