No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

दलित किशोर पर बर्बरता: निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो कांड में तीन जेल में

No Slide Found In Slider.

बरेली। दलित किशोर को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो किशोर समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने छठे आरोपी का नाम उजागर करते हुए उसे भी गिरफ्तार किया है, जिसके मोबाइल फोन से पीड़ित किशोर की वीडियो बनाई गई थी।

वीडियो बनाने में इस्तेमाल हुआ आरोपी का मोबाइल

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान पीड़ित किशोर को प्रताड़ित करते हुए वीडियो आजाद मोहल्ला निवासी विनय उर्फ विजय के मोबाइल फोन से बनाई गई थी। इसी आधार पर उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

31 दिसंबर की रात को दिया था वारदात को अंजाम

घटना कैंट थाना क्षेत्र के सदर स्थित बाल्मीकि मोहल्ला निवासी दलित किशोर से जुड़ी है। पीड़ित की मां के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात आहिर मोहल्ला निवासी मुकुल यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव उर्फ एडी, बासु और दो अन्य किशोर जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के पास तालाब किनारे जंगल में ले गए।

तमंचा मुंह में डालकर दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि जंगल में ले जाकर किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने किशोर को पूरी तरह निर्वस्त्र कर, उसके मुंह में तमंचा डालकर जान से मारने की धमकी दी और दोबारा पीटा। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित किशोर की मां ने कैंट थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पहले चरण में पुलिस ने बासु समेत एक किशोर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में वीडियो बनाने वाले आरोपी का नाम सामने आया।

अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी

फिलहाल सुभाष यादव उर्फ एडी समेत अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button