No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

170 रुपये के उधार ने लिया खूनी रूप, युवक पर चाकू-ईंट से जानलेवा हमला

No Slide Found In Slider.

बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव मजगांव में उधार के मामूली लेन-देन ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही दो सगे भाइयों ने 170 रुपये वापस मांगने पर एक युवक पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़ित रविंद्र (25) ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव निवासी शेर सिंह ने उससे 170 रुपये उधार लिए थे। शनिवार शाम जब वह पैसे वापस मांगने पहुंचा, तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

आरोप है कि शेर सिंह ने अपने भाई राम सेवक के साथ मिलकर रविंद्र पर चाकू से वार किए और ईंट से सिर पर हमला कर दिया। हमले में रविंद्र के गले और सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना बिशारतगंज पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

रविंद्र ने बताया कि वह पकौड़ी की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है और उसकी आमदनी सीमित है। उधार की रकम भी उसकी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी थी।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button