No Slide Found In Slider.
बरेली

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस

केक काटकर मनाया जश्न, डीपीआरओ कमल किशोर को गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं; संगठन की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बरेली इकाई का 11वां स्थापना दिवस सोमवार को विकासखंड बिथरी चैनपुर स्थित जिला संघ कैंप कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री राम लाल कश्यप ने की।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ केक काटा, एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।

इसके बाद शाम करीब चार बजे संघ के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष श्री राम लाल कश्यप के नेतृत्व में विकास भवन पहुंचे, जहां जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्री कमल किशोर को गुलदस्ता भेंट कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीपीआरओ ने संगठन को शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

जिला अध्यक्ष श्री राम लाल कश्यप ने बताया कि 6 जुलाई 2015 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” को आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई थी। तब से संगठन ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण, ड्यूटी समय को एक पाली में लागू कराना तथा महिला कर्मचारियों की उनके निवास से पांच किलोमीटर के दायरे में तैनाती जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां संगठन के प्रयासों का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत लाल गौतम के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को और अधिक अधिकार एवं सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजीत सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मीरगंज श्री अशोक कुमार वाल्मीकि, जिला संप्रेक्षक जनाब मिसर यार खां, जिला प्रभारी श्री रनवीर सिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार मौर्य, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री श्री सुनील सिंह वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी श्री तेजपाल पटेल, जिला संयोजक श्री आनंद प्रकाश धानुक, ब्लॉक अध्यक्ष श्री नन्हेंलाल वाल्मीकि, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती विमला वर्मा, श्रीमती शिवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button