No Slide Found In Slider.
उत्तराखण्डबरेली

UP Panchayat Election: वोटर बनने की लहर! 95 हजार नए लोगों ने किया आवेदन, देखें अपनी तहसील

No Slide Found In Slider.

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों में दावा और आपत्तियों के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिले में करीब 96 हजार लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया है। वही, पांच हजार से अधिक लोगों ने नाम में संशोधन के लिए अपील की है, जबकि 20 हजार से अधिक लोगों ने नाम विलोपित करने को लेकर आपत्ति लगाई है।

पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते बीते दिनों जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था। घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इसमें जिले में मतदाताओं की संख्या 24 लाख से अधिक पाई गई। सत्यापन के दौरान तीन लाख से अधिक लोगों को जोड़ा गया, जबकि 2.74 लाख से अधिक लोगों को नहीं मिलने के कारण सूची से हटाया गया। इसके बावजूद वोटरों की संख्या बढ़ी पाई गई।

कई लोगों के नाम नहीं हुए शाम‍िल

23 दिसंबर को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। उसके बाद 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावों और आपत्तियों के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। जिले में 95714 लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करने को दावा प्रस्तुत किया है। इनमें एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं के साथ ही अन्य ऐसे लोग भी हैं, जिनके नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।

सबसे अधिक दावे सदर तहसील क्षेत्र में आए हैं। यहां 26350 लोगों ने अपने नाम शामिल करवाने के लिए दावा पेश किया है। उसके बाद आंवला तहसील क्षेत्र में 14731 लोग अपने नाम जुड़वाना चाह रहे हैं। नवाबगंज तहसील में यह संख्या 15294 तक पहुंच गई हैं। इसके साथ ही बहेड़ी तहसील के 16213 लोगों ने अपने नाम जोड़ने की अपील की है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button