No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में दुबई से लौटे युवक से मारपीट के बाद वसूली, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दुबई से लौटे एक युवक के साथ सरेआम मारपीट कर उससे रंगदारी वसूली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऋषभ अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार युवक को बीच सड़क पर रोकता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक से उसका नाम पूछता है, जिस पर वह अपना नाम शोएब बताता है। इसके बाद आरोपी उसे थप्पड़ों और चप्पलों से पीटता है और धमकी देता है।

आरोप है कि पीड़ित युवक अपने ही मोहल्ले की एक किशोरी के साथ घूम रहा था, जिसे लेकर आरोपी ने आपत्ति जताई। इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनवाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

घटना के बाद किशोरी के पिता ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ मौजूद युवक उनके ही मोहल्ले का रहने वाला है और परिचित है।

पीड़ित शोएब ने पुलिस को बताया कि आरोपी ऋषभ और उसके साथियों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे 9 हजार रुपये भी वसूल लिए। इसमें 2 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए, जबकि 7 हजार रुपये नकद लिए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित 27 मार्च को ही दुबई से वापस लौटा था और वह अपनी कमाई दिरहम (यूएई की मुद्रा) में लेकर आया था, जिसे उसने बरेली में रुपये में बदलवाया था। यही रकम आरोपियों ने रंगदारी के रूप में उससे ले ली।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मारपीट और रंगदारी वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही, जिला बदर होने के बावजूद बिना अनुमति के जिले में घूमने के मामले में भी एक अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button