No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का झुमका चौराहे पर भव्य स्वागत

No Slide Found In Slider.

बरेली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे। रामपुर से सड़क मार्ग द्वारा आगमन के दौरान झुमका तिराहे पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

झुमका तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

स्वागत के पश्चात पंकज चौधरी अपने काफिले के साथ फरीदपुर रोड स्थित सत्संग भवन पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अचानक बदला कार्यक्रम 

बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष को बरेली में आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा सर्किट हाउस में रुकने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव के चलते वह रामपुर से सीधे झुमका तिराहा पहुंचे और वहां पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद फरीदपुर रवाना हो गए।

श्रद्धांजलि के बाद लखनऊ प्रस्थान

श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के उपरांत पंकज चौधरी का लखनऊ के लिए प्रस्थान कार्यक्रम निर्धारित है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button