LOC पर मात खाने के बाद अब बलूचिस्तान में भी पाक सेना की हालत खस्ता!

एक ओर नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी आर्मी को भारतीय जवानों के सामने करारी शिकस्त मिली है, तो दूसरी ओर बलूचिस्तान में हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। बलूच लड़ाके अब खुलकर पाकिस्तानी सेना को चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बलूच विद्रोहियों ने हाल के दिनों में पाकिस्तानी पोस्ट्स और सैन्य काफिलों पर कई घातक हमले किए हैं।
सूत्रों की मानें तो बलूचिस्तान के कई हिस्सों में अब पाक सेना की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है। जनरल मुनीर की रणनीति लगातार असफल हो रही है। वहीं बलोच आर्मी का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।
पिछले कुछ समय में बलूचिस्तान में अलगाववादी ताकतें न सिर्फ संगठित हुई हैं, बल्कि उनके पास अब हथियार और रणनीति दोनों मौजूद हैं। पाकिस्तानी मीडिया इन हमलों को छुपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय रिपोर्ट्स सच्चाई बयां कर रहे हैं।






