No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

मंढी मंदिर पर खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

No Slide Found In Slider.

बिथरी चैनपुर में सामाजिक समरसता का संदेश

बरेली। जनपद बरेली के ब्लॉक बिथरी चैनपुर स्थित मंढी मंदिर परिसर में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमवीर सिंह अर्जुन सिंह, प्रत्याशी प्रधान पद हेतु ग्राम पंचायत बिथरी चैनपुर ने की।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। खिचड़ी सहभोज में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में आदर्श पटेल, प्रशांत पटेल, राजीव शर्मा, अनुराग शर्मा, राजीव मौर्या, बाबूराम मौर्य, नन्हे कश्यप, नरेश कश्यप, ओमपाल कश्यप, नत्थू लाल, ख्यालीराम पटेल, हरपाल पटेल, पिंटू पटेल, आशु पटेल, चोखेलाल सहित सैकड़ों ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button